स्वस्थ रखने के लिए दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते से करना बेहद जरूरी है। नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करने से दिनभर एक्टिव रहा जा सकता है , क्योंकि सुबह का नाश्ता आपको दिन भर ऊर्जा देता रहता है।
ब्रेकफास्ट का समय : सुबह 8 से 10 बजे के बीच नियमित तौर पर नाश्ता कर लें। सुबह उठने के दो घंटे के अंदर नाश्ता कर लेना चाहिए।
खाली पेट क्या खाना चाहिए : पाचन को ठीक रखने और वजन कम करने के लिए सुबह उठकर गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसमें आप शहद मिला सकते हैं। नाश्ते में विटामिन, प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड वाले फूड खाने चाहिए।
फ्रूट्स : सुबह के नाश्ते में फलों को शामिल करना जरूरी होता है। फल में सेब, संतरा, पपीता, तरबूज खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। ओट्स : नाश्ते में रोजाना 30 से 40 ग्राम ओट्स का सेवन करने से ’ शरीर को खूब फायदा पहुंचाता है। यह आपके लिए पूरे दिन एक्टिव रखता है।
अंडा : अगर आप नॉन -वेजिटेरिअन है तो नाश्ते में अंडे का इस्तेमाल कर सकते है। उबले हुए अंडे में सेलेनियम और जिंक जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट का काम करते हैं और शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालते हैं। अंडा हड्डियों के लिए मजबूत बनाता है। अंडे से पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है, इसलिए नाश्ते में एक उबला अंडा खाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.