आये दिन बॉलीवुड और क्रिकेट का किस्सा सुनने को मिलता है और इन दोनों का नाता भी काफी गहरा हो चुका है । न जाने कितनी ऐसी जोड़ियां इस बात की गवाह हैं। मीडिया में अक्सर एक्ट्रेस के साथ क्रिकेटर के रिलेशनशिप की खबरें आती रहती हैं। इन्ही जोड़ियों में से कई जोड़ियां तो शादी के बंधन में भी बंध चुकी है। आज हम उन्ही में से उस क्रिकेटर के बारे में बताएंगे जिस पर दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का दिल आ गया है और सोनाक्षी उस क्रिकेटर की बहुत बड़ी फैन है। हाल में वह खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा है जो श्रीलंका में निडास ट्रॉफी खेल रही है। हालाँकि वह खिलाड़ी पहले से ही शादीशुदा है। हम बात कर रहे है भारतीय टीम के धुरंधर और विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना की। सुरेश रैना की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में वापसी हुई थी। जिसमे उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।
क्रिकेट खिलाड़ियों और अभिनेत्रियों का नाम काफी समय से एक दूसरे के साथ जुड़ता रहा है। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक इंटरव्यू में सुरेश रैना की खुले दिल से तारीफ कर चुकी हैं। सोनाक्षी ने यह स्वीकार भी किया है कि वह इस क्रिकेटर पर फिदा है। सोनाक्षी ने कहा वह सुरेश रैना की बैटिंग देखने के लिए घंटों टीवी के सामने बैठी रहती हैं। हालाँकि सुरेश रैना का नाम श्रुति हसन के साथ भी सुना गया था। लेकिन सुरेश रैना ने साल 2015 में प्रियंका चौधरी से शादी की थी। सुरेश रैना की एक बेटी भी है जिसका नाम ग्रेसिया है।